ZIP FILE SOFTWARE

ZIP File क्या है और कैसे बनाये ?


आप में से ऐसे बहुत से लोग होगे जिन्हें ये नहीं पता की ये ZIP File क्या है, लोग ज़िप फाइल क्यों इस्तेमाल करते है, ये ZIP File कैसे काम करती है और ज़िप फाइल के प्रकार कौन-कौन से है.

ज़िप एक ऐसा सिस्टम है जो Computer की एक या एक से अधिक फाइलों को एक फाइल या फोल्डर में पैक कर लेती है जो की असली फाइल से कम जगह लेता है और साइज़ में भी कम होता है. ज़िप फाइल को “आर्काइव (Archive)” फाइल भी कहा जाता है.

ज़िप फाइल का उद्देश्य हमारे स्पेस और स्टोरेज की समस्या को खत्म करना है और साथ में फाइल्स को सुरक्षा देना है. फाइलों को ज़िप फाइल में स्टोर करने से फाइल को स्टोर करने और ट्रान्सफर करने में आसानी होती है. ज़िप फाइल कम्प्रेस होती है इसलिए यह कम स्पेस लेती है.

ज़िप फाइल का एक्सटेंशन आमतौर पर .ZIP होता है. ज़िप फाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है की आप इस पर पासवर्ड भी लगा सकते है, जिससे की आपकी फाइल सेफ रहती है. कम साइज़ की होने की वजह से आप इसे Internet पर आसानी से शेयर कर सकते है.


ZIP FILE कैसे बनाये ?

खुद की ZIP File बनाने के लिए आपको सबसे पहले जिन-जिन फाइल्स को कम्प्रेस करना है उन्हें एक फोल्डर में कॉपी करें. उसके बाद फोल्डर पर राईट क्लिक करके Add To Archive पर क्लिक करें. इसके बाद नई विंडोज आएगी जिसमे आप अपनी इच्छा नुसार बदलाव करें और Ok कर दे, आपकी फाइल कम्प्रेस होना शुरू हो जाएगी और थोड़ी देर में compress होकर ZIP file में कन्वर्ट हो जाएगी.

ZIP FILE KO UNZIP कैसे करे ?

फाइल्स को ज़िप करने के लिए WinZIP, WinRar, 7-ZIP आदि Software का प्रयोग किया जाता है. ज़िप फाइल को बनाने और उसे Open करने के लिए इनमे से किसी भी एक Software का होना जरुरी है. इन Softwares का इस्तमाल करने के लिए आपको इन्हें पहले अपने System में install करना होगा.

DOWNLOAD  ZIP  SOFTWARE

7-Zip is a utility program to help you extract compressed files and create your own compressed files in several different formats. With these tools you can easily send large quantities of information or open compressed files you receive without hassle.


WinRAR is a powerful archive manager. It can backup your data and reduce the size of email attachments, open and unpack RARZIP and other files downloaded from Internet, create new archives in RAR and ZIP file format.


Post a Comment

0 Comments